हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है

हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है?

हनुमान जी की पूजा में सिंदूर का विशेष महत्व है। लगभग हर हनुमान मंदिर में आप देखेंगे कि उनकी मूर्ति पर लाल सिंदूर चढ़ा होता है। बहुत से लोग यह परंपरा निभाते हैं, लेकिन इसके पीछे की भावना को कम ही लोग समझते हैं।

सिंदूर चढ़ाने की परंपरा किसी डर या मजबूरी से नहीं, बल्कि हनुमान जी के निष्काम प्रेम और भक्ति से जुड़ी हुई है।

जीवन से संबंधित किसी अन्य परेशानी का सामना कर रहे हैं,
तो आप आचार्य इंदु प्रकाश जी से परामर्श कर सकते हैं।

हनुमान जी और माता सीता की कथा

हनुमान जी को सिंदूर पसंद है और सिंदूर चढ़ाने से बजरंगबली जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपके मन की मुराद पूरी करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमानजी को सिंदूर  क्यों पसंद है. दरअसल, इसके पीछे एक कहानी है. रावण को मारकर राम जी सीता जी को लेकर अयोध्या आए थे तभी उनके साथ उनके परम भक्त हनुमान जी भी आए थे. एक दिन ऐसा हुआ कि हनुमान जी ने सीता माता को अपने मांग में सिंदूर भरते हुए देखा और पूछा कि माता आखिर आप अपने मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं. माता ने बड़ी ही सरलता से उन्हें उत्तर दिया और कहा की ऐसा करने से भगवान श्री राम खुश रहते हैं और साथ ही ऐसा करने से उनकी आयु में भी वृद्धी होती है.

यह सुनते ही श्री रामजी के परम भक्त हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर को सिंदूर से रंग लिया और ऐसे ही श्रीराम के सामने आ गए. ऐसी अवस्था में देखकर भगवान श्री राम आश्चर्य में पड़ गए. तब हनुमान जी ने माता सीता की कही हुई बात कही और इसे जानने के बाद प्रभु श्रीराम के मन में हनुमान जी के लिए और प्रेम बढ़ गया. इसलिए हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लोग सिंदूर का लेप उनकी मूर्ति पर लगता हैं. ऐसा करने से बजंगबली के साथ-साथ श्रीराम भी प्रसन्न होते हैं.

यदि आप अपने करियर, वैवाहिक जीवन, संतान से जुड़ी समस्या या जीवन से संबंधित किसी अन्य परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आप आचार्य इंदु प्रकाश जी – “World’s Best Astrologer” से परामर्श कर सकते हैं। वे अपनी सटीक और ईमानदार ज्योतिषीय सलाह के लिए जाने जाते हैं। अधिक जानकारी या परामर्श के लिए संपर्क करें – 9971-000-226
अपने भविष्य के बारे में अधिक जानने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें।

Leave a Comment