My Post 2 min 6

संतान प्राप्ति या चाहते हों लम्बी आयु, करें इसकी पूजा

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत बड़ा महत्व है | माना जाता है की पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं का वास होता है | इस पेड़ को श्रेष्ठ देव वृक्ष की पदवी भी मिली है|

वैज्ञानिक नज़रिए से देखने पर भी पीपल के पेड़ हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है | विज्ञान के मुताबिक पीपल का पेड़ दूसरों पेड़ों की तुलना में ज्यादा ऑक्सीजन देता है | पुराणों में लिखा है की पीपल की जड़ में विष्णु  तने में केशव, शाखाओं में नारायण, पत्तों में भगवान हरि और फलों में सब देवताओं से युक्त अच्युत सदा निवास करते हैं |

पीपल पर हमारे पितरों और सभी तीर्थों का वास भी माना गया है | यही कारण है की मुंडन आदि संस्कार पीपल कर पेड़ के निचे किये जाते हैं |
पीपल पूजा से जुड़े धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों का सही मार्गदर्शन पाने के लिए संपर्क करें World’s Best Astrologer, Acharya Indu Prakash Ji से। आज ही Book an Appointment!

पीपल की पूजा करने से होते हैं ये लाभ:-

पद्मपुराण के मुताबिक इस वृक्ष को प्रणाम करने और उसकी परिक्रमा करने से आयु लंबी होती है |
जो व्यक्ति इस वृक्ष को पानी चढा कर इसकी परिक्रमा करते है, उनके समस्त पाप धुल जाते हैं और उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होती है|
इस वृक्ष की पूजा करने से संतान की समस्या से निजाद मिलती है |
शनि पीड़ा होने पर हर शनिवार पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद वृक्ष की नौ परिक्रमा करें, और साथ ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

Leave a Comment