शनिवार का दिन भगवान शनि देव जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तेल चढ़ाने की परंपरा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। ज्योतिष की मानें तो इस दिन कुछ वस्तुओं को घर में लाने से शनि देव नाराज हो सकते हैं। इसलिए जन्म कुंडली का सटीक विश्लेषण करवाकर अपनी ग्रह स्थिति को समझना भी लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनकी शनिवार को खरीदारी नहीं करनी चाहिए।
1. तेल
शनिवार के दिन तेल की खरीदारी नही करनी चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार के दिन तेल खरीदने से घर में बीमारियाँ आती हैं। अगर आप पर शनि की साढ़े साती है तो शनिवार को तेल का दान करना चाहिए तेल दान करने से साढ़े साती कटता है |
2. लोहे की चीजें
शनिवार के दिन लोहे की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार के दिन लोहा खरीदने से घर में दुर्भाग्य आता है। इस दिन लोहे की चीज दान करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन आता है और व्यापार में भी सफलता मिलती है।
3. नमक
शनिवार के दिन नमक की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है।
4. झाड़ू
शनिवार को दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में पैसो की कमी होने लगती है।
5. जूते
शनिवार को जूते की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार को खरीदे जूते पहनने से काम में सफलता नहीं मिलती है।
6. काले तिल
काले तिल पूजा में प्रयोग किए जाते हैं। इसके अलावा शनि ग्रह से जु़ड़ी समस्याओं में इन्हें दान भी किया जाता है। लेकिन शनिवार के दिन काले तिल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए इससे जीवन में कई तरह के समस्याएं आती हैं।
अगर आपको अपने करियर, शादीशुदा ज़िंदगी, बच्चे की समस्या या अपनी ज़िंदगी से जुड़ी किसी और समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आचार्य इंदु प्रकाश जी“दुनिया के सबसे अच्छे ज्योतिषी” से आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें।
उनसे अपनी जन्म कुंडली का सटीक विश्लेषण कराकर जानिए जीवन की सही दिशा और शनि दोष से मुक्ति के प्रभावी उपाय।



